डेंगू का डंक दून अस्पताल के अधीक्षक डॉ के. के. टम्टा भी भर्ती
देहरादून: देहरादून में डेंगू के कहर बढ़ता जा रहा है।जंहा इसकी चपेट में आने से कई लोगों की मृत्यु हो गयी है ।सरकारी आंकड़ों के अनुसार डेंगू के मरीजों की संख्या 600 से पार कर गयी है। सरकारी तंत्र भले मुस्तेदी से काम कर रहा हो लेकिन डॉक्टर भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ केके टम्टा भी बीमार हो गए हैं। डॉ टम्टा को दून अस्पताल के वीआईपी वार्ड में भर्ती किए गया है। डॉ टम्टा में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं, उनका ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

