HTML tutorial
HTML tutorial

दून में भाजपाइयों ने निकाली धन्यवाद विजय यात्रा 

Spread the love
देहरादून।देवभूमि खबर। उत्तराखंड में मिली पांचों लोकसभा सीटों पर जीत के बाद भाजपा ने धन्यवाद यात्रा निकाली। बारिश के बावजूद भाजपाइयों ने जमकर खुशी मनाई।
लोकसभा चुनाव में मोदी सुनामी में भाजपा ने एक बार फिर से प्रदेश की पांचों सीटों पर जीत हासिल की। टिहरी लोकसभा सीट की प्रत्याशी की रिकॉर्ड मतों से विजय के बाद शहर में पार्टी ने धन्यवाद विजय यात्रा निकाली।
इस मौके पर नवनिर्वाचित सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने सभी मतदाताओं का आभार जताते हुए जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया। विजय धन्यवाद यात्रा महानगर कार्यालय परेड ग्राउंड से कनक चैक, राजपुर रोड, घंटाघर, पलटन बाजार, पीपल मंडी होते हुए महानगर में सम्पन्न हुई। धन्यवाद यात्रा में नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद टिहरी माला राज्य लक्ष्मी शाह, महापौर सुनील उनियाल गाम, विधायक गणेश जोशी और अन्य वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी, दायित्वधारी, पार्षद, बूथ अध्यक्ष, बीएलए आदि शामिल रहे।

देवभूमि खबर