भाजपा को मिली प्रचंड जीता का जश्न  बच्चों के साथ मनाया

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। भारतीय जनता पार्टी के महानगर मंत्री लच्छू गुप्ता ने देश में भाजपा को मिली प्रचंड जीत की खुशी में बच्चों के साथ जीत का जश्न मनाया। उन्होंने कहा यह जीत प्रत्येक भारतवासी की जीत है, यह जीत भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं उसकी जीत है।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की महानगर संयोजिका मधु जैन ने कहा कि मोदी जी ने 2014 में जो वादे किए थे उन वादों का और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों से भाजपा को जो प्रचंड बहुमत मिला है उसके लिए जनता का धन्यवाद देना चाहती हूं। विपक्ष के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को हमेशा गालियां दी है मगर देश की जनता ने उनको एक बार फिर सेवा का मौका और दिया। इससे यह साबित हो गया कि जनता विपक्ष के बहकावे में नहीं आने वाली। जनता ने वोट देकर या साबित कर दिया की अगर देश को विकास की ओर कोई ले जा सकता है तो वह नरेंद्र मोदी ही हैं। इस मौके पर मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन, भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के संयोजक राहुल चैहान, मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप विनायक, बूथ अध्यक्ष रेखा निगम, कार्यक्रम संयोजक मेगा, राजकुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles