HTML tutorial
HTML tutorial

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर कार्रवाई, अवैध पशु कटान के आरोप में 10 गिरफ्तार

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर कार्रवाई, अवैध पशु कटान के आरोप में 10 गिरफ्तार
Spread the love

ऊधमसिंह नगर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलभट्टा थाना पुलिस ने अवैध पशु कटान की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए ग्राम सिरौली कला में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 की सुबह दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान करीब छह क्विंटल मांस जब्त किया गया और चार पशुओं को मुक्त कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम सिरौली कला में अवैध रूप से पशु कटान किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में पुलभट्टा थाना पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। दोनों टीमों ने सोमवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नईम उर्फ मुन्ना (27), निवासी वार्ड नंबर दो, सिरौली कला; मुजिम (28), निवासी शेखुपुरा, थाना बहेड़ी, जिला बरेली; रशीद (65), निवासी वार्ड नंबर चार, सिरौली कला; साहिद (35), निवासी देवरनिया मुड़िया, जिला बरेली; फईम (29), निवासी कुरैशी मोहल्ला, किच्छा; कलुवा (36) और सलमान (29), निवासी वार्ड नंबर दो, सिरौली कला के रूप में हुई है।

इसके अलावा अशरफ कुरैशी (40), सलील अहमद (45) और कासिम (18), निवासी इंद्रानगर, वार्ड नंबर एक, सिरौली कला को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब छह क्विंटल मांस जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान चार पशुओं को भी मुक्त कराया गया। मामले में पुलभट्टा थाने में संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles