देहरादून के रायपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों में मिले संदिग्ध अंडे, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में हड़कंप

Spread the love


देहरादून। आंगनबाड़ी Fem केंद्रों में वितरित किए जा रहे अंडों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि रायपुर क्षेत्र के कुछ केंद्रों में जो अंडे बच्चों को दिए जा रहे हैं, वे बाहर से मंगवाए गए हैं और उनकी स्थिति बेहद खराब पाई गई।

स्थानीय लोगों ने इसे महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की बड़ी लापरवाही बताया है। लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों के पोषण के लिए दिए जाने वाले अंडों की इस तरह की गुणवत्ता होना बेहद शर्मनाक है।

मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर जांच की मांग उठने लगी है। फिलहाल संबंधित अधिकारी स्थिति की जांच कर रहे हैं।

देवभूमि खबर

Related articles