देहरादून: डीवीपीएस जोहरी स्कूल में छात्र पर हमला, अभिभावक ने कार्रवाई की मांग की
देहरादून । डीवीपीएस जोहरी स्कूल में कक्षा 6वीं ‘बी’ सेक्शन के एक छात्र पर उसके सहपाठी सिद्धांत द्वारा कक्षा में अचानक हमला किया गया, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर निशान पड़ गए। अभिभावक का कहना है कि इस हमले में बच्चे की आंख को भी नुकसान पहुंच सकता था। आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने घटना पर कोई संज्ञान नहीं लिया। अभिभावक ने मांग की है कि हिंसक छात्र और जिम्मेदार शिक्षक को तुरंत स्कूल से बर्खास्त किया जाए, अन्यथा सोमवार को छात्र के मेडिकल प्रमाण के साथ स्कूल में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

