दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की आपूर्ति हेतु जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में राशन एवं लंच पैकेट किये गए वितरित

दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की आपूर्ति हेतु जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में राशन एवं लंच  पैकेट किये गए वितरित
Spread the love

देहरादून।वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये सम्पूर्ण देश में लाॅक डाउन किया गया है, लाॅक डाउन के दौरान आम जनमानस तक दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की आपूर्ति हेतु जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में दुकानों को चिन्हित करते हुए उक्त दुकानों से आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने हेतु डिलीवरी ब्वायज की सूची तैयार की गयी है। उक्त सूची में नामित डिलीवरी ब्वायज से सम्पर्क कर आम जनमानस द्वारा दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं को मंगाया जा सकता है। अतः आम जनमानस से अनुरोध है कि इस आपात स्थिती में जनपद पुलिस का सहयोग करते हुए उक्त सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठायें तथा जब तक बहुत आवश्यक न हो तब तक अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें।। थाना रायवाला 26 की रात्रि को छिद्दरवाला निवासी दीपक कुमार द्वारा थाने पर फोन कर बताया गया कि उसका परिवार काफी गरीब है पत्नी प्रेगनेंट है व पिताजी आँखों से देख नहीं पाते है । तथा माताजी का पूर्व में स्वर्गवास हो चुका है । बताया कि हमारे पास खाने के लिये कुछ नहीं है । व हमारी स्थिति काफी दयनीय है । उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष महोदय द्वारा उक्त व्यक्ति दीपक कुमार की गंभीर समस्याओं को देखते हये व मानवीय दृष्टिकोण के दृष्टिगत तत्काल व0उ0नि0 प्रेम सिंह नेगी को दीपक कुमार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने हेतु भेजा गया । सेलाकुई पुलिस द्वारा जमनपुर,पूर्बया लाईन, मे रह रहे 400 गरीब बेसहारा परिवारों को स्थानीय सामाजिक स्वयं सेवी संस्थाअो के साथ मुझ थानाध्यक्ष द्वारा अधीनस्थ कर्मचारी गणो की मदद से चावल,आटा,दाल,आलू, प्याज, तेल आदि खाद्द सामग्री सोशल डिस्टेंस रखते हुए वितरित की गयी ।ऋषिकेश पुलिस द्वारा, लायंस क्लब ऋषिकेश के सौजन्य से जिला रामपुर उत्तर प्रदेश के 9(नो) मजदूरो के राशन की व्यवस्था की गई।

देवभूमि खबर

Related articles