नई पेंशन योजना से आच्छादित कर्मचारियों के लिये एक दिवास्वप्न है: राजेन्द्र रतूडी
देहरादून।पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एनेमोपीएस की प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा 1 अक्टूबर 2021 को न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में बाएं हाथ में काली पट्टी बांधकर अपने कार्यालयों, विद्यालयों में विरोध दर्ज किया जायेगा। फोटो सोशल मीडिया फेसबुक टि्वटर पर व्हाट्सअप, इंटग्राम, पर शेयर किया जायेगा।
नई पेंशन योजना से आच्छादित कार्मिको की वर्षों पुरानी माँग के संबंध में राजेन्द्र रतूडी प्रवक्ता गढवाल मण्डल नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम, उत्तराखंड ने कहा की नई पेंशन योजना से आच्छादित कर्मचारियों के लिये एक दिवास्वप्न है। इसमें पेंशन जैसी कोई बात नहीं है। इस योजना में सरकारी सेवकों के हितों का लाभ न देख कर बाजार के हितों का अधिक ध्यान रखा गया है। यह योजना शेयर बाजार पर आधारित है। इसमें कर्मियों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है।पुरानी पेंशन योजना में जहाँ सामान्य भविष्य निधि की सुविधा है। पेंशन के लिये कर्मीको के वेतन से किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाती है। सेवानिवृत्ति के पश्चात उन्हें अंतिम मूल वेतन के 50 प्रतिशत की राशि पेंशन के रूप में प्राप्त होती है एव मंहगाई भत्ता का लाभ भी उन्हें प्राप्त होता है। यदि किसी कारणवश सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मी की मृत्यु भी हो जाती है तो उनके परिवार को पारिवारिक पेंशन का लाभ है सेवानिवृत्ति के समय सरकारी कर्मियों को 40 प्रतिशत पेंशन कम्यूटेशन का भी लाभ प्राप्त होगा और समय-समय पर वेतन आयोग द्वारा वेतन पुनरीक्षण का लाभ भी पुराने पेंशनधारियों को प्राप्त होता है।

