नवीन कृषकों को प्रशिक्षण में जनपद के प्रगतिशील

Spread the love

रूद्रप्रयाग सितम्बर माह से प्रारम्भ होने वाले यंग फार्मर स्कूल के आवेदन प्रपत्र समस्त आंगनवाड केन्द्रों, न्याय पंचायत प्रभारियों व उद्यान सचल दल में उपलब्ध है। ऐसे नवीन कृषक जो कि 35 वर्ष से कम आयु वर्ग (युवा/युवती) को कृषि व कृषि सम्बद्व क्षेत्रों (मत्स्य, पशुपालन, उद्यान, रेशम आदि) में एक माह का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक कृषक आवेदन फार्म भरकर 27 अगस्त तक नजदीकी आंगनवाडी केन्द्र, न्याय पंचायत व उद्यान सचल दल में जमा करा सकते है।
इस आशय की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि आवेदकों के लिए आवेदन का प्रारूप तैयार किया गया है जिसमें आवेदकों को अपना नाम, जन्म तिथि, आयु, शैक्षिक योग्यता, पता आदि की जानकारी निर्धारित प्रारूप के अनुसार भरकर देनी होगी। प्रशिक्षण के संबंध में बताया कि नवीन कृषकों को प्रशिक्षण में जनपद के प्रगतिशील कृषकों के अनुभव एवं विचार जो माइग्रेशन एवं रिवर्स माइग्रेशन एवं वर्तमान स्थिति, देश के साथ वैश्विक परिदृश्य तथा वर्तमान कृषि का परिदृश्य हेतु कृषि तथा रेखीय विभागों की भूमिका, भारत में मानसून पैटर्न और उसके भारतीय कृषि पर प्रभाव, मृदा परीक्षण का महत्व, लाभदायक जीवाणुओं की भूमिका, उच्च उत्पादन की कृषि तकनीकी, जैविक खेती की तकनीकियां, वैज्ञानिक विधि से फसलों की बुवाई की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही महानगरों की ओर निराशाजनक पलायन बनाम पहाडों में उन्नत खेती एवं आर्थिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा व फील्ड विजिट कराया जाएगा।
प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षक सामग्री का निर्धारण कृषि एंव उद्यान विभाग द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जनपदवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक यंग फार्मर प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर लाभ अर्जित करें।

देवभूमि खबर

Related articles