HTML tutorial
HTML tutorial

नव दुर्गा मंदिर में रामायण पाठ के बाद भंडारे का हुआ आयोजन

Spread the love

ललित जोशी, नैनीताल

नैनीताल। जनपद नैनीताल केभीमताल रोड़ स्थित आदि शक्ति नव दुर्गा मंदिर गुरु मोक्ष धाम स्वामी ब्रम्हानंद सरस्वती आश्रम मेहरागांव में मौनी अमावस्या के अवसर पर रामायण पाठ के बाद हवन भंडारे का आयोजन हुआ। इससे पूर्व शास्त्री महेश पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रामायण पाठ का श्रीगणेश किया।

रामपुर से आये आदर्श रामायण मंडली के रवि शास्त्री ने अपनी मंडली के साथ मिलकर धूमधाम से 36 घंटे का रामायण पाठ का गान किया। महिलाओं ने भजन कीर्तन के साथ समा बांधा, आश्रम में रामपुर, कालाढूंगी, काशीपुर, भीमताल, नैनीताल से आये भक्तों ने सेवा की।
मंदिर के महाराज दयानंद सरस्वती ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रामायण पाठ आ आयोजन किया गया। रामायण पाठ शुरू कर हवन के बाद भंडारे हुआ। उन्होंने कहा कि रामायण पाठ करने से समस्त पापों को दूर किया जा सकता है। इस कलिकाल में इसके पाठ मात्र से सब दुख दूर होते हैं।

इस दौरान यजमान महिपाल सिंह, हरीश भगत, सुजान रजवार, पंकज तिवारी, नीतू मठपाल, पुरन पाण्डे, महिपाल दाफाटी, किरन तिवारी, कैलाश तिवारी आदि रहे।

देवभूमि खबर

Related articles