HTML tutorial
HTML tutorial

नशा का बढ़ता कारोबार: पहाड़ी क्षेत्र भी अछूते नहीं

Spread the love

पौड़ी गढ़वाल। नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस ने नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है। पौड़ी पुलिस ने कीर्तिनगर के पास 30.09.2025 को अवैध स्मैक के साथ पंकज सिंह रावत (30 वर्ष), पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह रावत, निवासी आंचल डेरी, उफल्डा, श्रीनगर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त उत्तर प्रदेश से स्मैक लाकर श्रीनगर में सप्लाई करने की योजना बना रहा था। बरामद माल में 5.17 ग्राम अवैध स्मैक (लगभग मूल्य 1,55,000 रु.) और स्कूटी होण्डा ऐक्टिवा शामिल हैं। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली श्रीनगर में मु0अ0सं0- 64/2025, धारा 8/21/60 NDPS ACT के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्री अनुज कुमार और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर श्री जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात्रि चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि स्मैक को रामपुर, उत्तर प्रदेश से श्रीनगर में सप्लाई करने का इरादा था। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत कोतवाली श्रीनगर में वर्ष 2025 में अब तक कुल 08 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं और 09 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई में महिला उप निरीक्षक भावना भट्ट, हेड कां0 82 ना0पु0 मनोज बमसुवाल, हेड कां0 218 ना0पु0 जयप्रकाश खत्री, हेड कां0 हरीश सिंह, कां0 407 ना0पु0 मनोज पण्डवाल और कां0 377 ना0पु0 मुकेश आर्य शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles