HTML tutorial
HTML tutorial

थानाध्यक्ष त्यूनी ने नशे के दुष्प्रभावों को रोकने लेकर थाना त्यूणी क्षेत्र मेडिकल एवम हार्डवेयर स्टोर संचालकों को दिलाई शपथ

थानाध्यक्ष त्यूनी ने नशे के दुष्प्रभावों को रोकने लेकर थाना त्यूणी क्षेत्र मेडिकल एवम हार्डवेयर स्टोर संचालकों को दिलाई शपथ
Spread the love

देहरादून।नशे के दुष्प्रभावों को रोकने को लेकर थाना त्यूणी क्षेत्र अंतर्गत स्थित मेडिकल स्टोर व हार्डवेयर स्टोर संचालकों को थानाध्यक्ष त्यूनी ने शपथ दिलाई ।

  उत्तराखंड में चलाए जा रहे नशा मुक्तनशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत थाना त्यूणी पुलिस द्वारा आज थाना त्यूणी  क्षेत्र में स्थित मेडिकल स्टोर संचालकों व हार्डवेयर स्टोर  संचालकों की थाना त्यूणी पर बैठक आयोजित की गई। उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभाव एवं समाज में नशे प्रवृत्ति को बढ़ने से रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता पर विचार मंथन करने किया गया। बैठक में सभी व्यक्तियों द्वारा नशे के रोकथाम के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। 
बैठक में उपस्थित संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि मेडिकल स्टोर पर बिना डॉक्टर की पर्ची के कोई भी दवाई नहीं देंगे साथ ही नाबालिक को कोई भी दवाई बिना चिकित्सक कै आदेश से उपलब्ध नहीं कराएंगे। बैठक में उपस्थित हार्डवेयर संचालकों  को भी अवगत कराया गया कि उनके स्टोर में उपलब्ध कोई भी केमिकल का सामान किसी नाबालिग व्यक्ति को नहीं बेचेगैं।  बैठक में उपस्थित सभी व्यक्तियों द्वारा अभियान में सक्रिय होकर पुलिस का सहयोग दिए जाने की सहमति दी गई।  उपस्थित सभी लोगों नै समाज में फैल रहे नशे को रोकने, पीड़ितों को बचाने,नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही मैं विभाग का साथ देनै की शपथ ली गई।

देवभूमि खबर

Related articles