धर्म छिपा कर युवती का मानसिक शौषण कर रहे युवक को उधमसिंहनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुद्रपुर।धर्म छिपा कर युवती का मानसिक शौषण कर रहें युवक राजकुमार उर्फ शाहरूख पुत्र शाहबुद्दीन निवासी वार्ड न0-05 ब्लॉक कॉलोनी गदरपुर को उधमसिंहनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रुद्रपुर में लव जिहाद के मामले में मची सनसनी उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा किया गया, बड़ा खुलासा किया गया
दिनांक 07-09-2022 को वादिनी xyz ने थाने में उपस्थित होकर एक तहरीर हिन्दी दाखिल की जिसमे वादिनी मुकदमा ने अवगत कराया कि लगभग एक वर्ष पूर्व एक युवक राजकुमार उसके घर में कैमरे लगाने के लिए आया और उसके मेलजोल बढाकर उससे मिलना जलना शुरू किया इस युवक ने अपना नाम राजकुमार बताते हुए आधार कार्ड मे वादिनी मुकदमा को दिखाया यह युवक फोन नम्बरो से भी वादिनी मुकदमा से सम्पर्क करता रहा जब वादिनी मुकदमा को यह ज्ञात हुआ कि इस युवक का नाम राजकुमार नही है बल्कि शाहरुख है और यह गदरपुर में रहता है यह युवक इसी प्रकार नाम बदलकर अनेक हिन्दु युवतियो का जीवन बर्बाद कर चुका है और वादिनी को धोखाधडी कर फसाना चाहता है ।
इस पर वादिनी मुकदमा द्वारा युवक से बात करना बन्द कर दिया लेकिन उक्त युवक शाहरूख वादिनी मुकदमा का उत्पीड़न करने लगा और तरह तरह से धमकिया देने लगा और कहने लगा कि उसकी बात नही मानी तो झारखण्ड में जो अंकित के साथ हुआ वही हाल उसके साथ करेंगा और वादिनी मुकदमा को जिन्दा जला देगा वादिनी मुकदमा उक्त शाहरुख से बचने का प्रयास करती रही लेकिन शाहरूख उसका पीछा करता रहा ।
दिनांक 07-09-2022 को शाहरुख ने धमकी देकर वादिनी मुकदमा को गाबा चौक रूद्रपुर में बुलाया और उसके साथ अश्लील ढंग से वार्ता करते हुए छेडछाड करने लगा और जबरन साथ चलने का दबाव बनाने लगा। वादिनी के शोर मचाने पर उक्त शाहरूख वहां से भाग गया इस घटना के बाद वादिनी मुकदमा का अपनी जानमाल व आबरू का भय सताने लगा और उसने उक्त शाहरूख के लव जिहाद का सदस्य होने के कारण कोतवाली रुद्रपुर मे राजकुमार उर्फ शाहरूख उपरोक्त के विरुध्द FIR 579-22 NO धारा 153 A,323,354,354(क),354(घ), 417, 420, 504,506,386 भ0द0वि पंजीकृत कराया जिसकी विवेचना उ0नि0 नेहा राणा के सुपुर्द की गई ।
उक्त घटना की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर श्री विक्रम राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की सघन तालाश की गई पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर अभियुक्त राजकुमार उर्फ शाहरुख को दो अदद आधार कार्ड (राजकुमारव शाहरुख नाम से) के साथ काशीपुर रोड से दिनांक 08-09-2022 को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी आधार कार्ड के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 467/468 भ0द0वि0 की वृध्दि की गई है अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
बरामदगी दो अदद आधार कार्ड
- राजकुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी वार्ड न0- 05 ब्लॉक कॉलोनी गदरपुर उधम सिंह नगर नाम से
- शाहरूख पुत्र शाहबुद्दीन निवासी वार्ड न0- 05 ब्लॉक कॉलोनी गदरपुर उधम सिंह नगर नाम से

