नव नियुक्त एस एस पी ने निरीक्षक व उप निरीक्षकों को सोंपी जिम्मेदारी
ललित जोशी ,नैनीताल*
नैनीताल।जनपद नैनीताल की नव नियुक्त -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने जनपद में आगमन के बाद पहली बार चार निरीक्षकों व चार उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सोंपी हैं। आज जारी तबादला आदेशों में दूसरे जनपदों से आए व पुलिस लाइन में प्रतीक्षाधीन चल रहे निरीक्षक मनोज रतूड़ी को एसओजी का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी को होमीसाइड सेल व विवेचना सेल हल्द्वानी का प्रभारी, महिला निरीक्षक ललिता पांडे को महिला एवं बाल हेल्प लाइन हल्द्वानी व एएचटीसी का प्रभारी, निरीक्षक प्रीतम सिंह को डीसीआरबी एवं विशेष जांच प्रकोष्ठ व सम्मन सेल का प्रभारी, उप निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा एसएसआई भवाली से थानाध्यक्ष काठगोदाम, उप निरीक्षक रमेश सिंह बोहरा को एसएसआई भवाली बनाया गया है, जबकि उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल को एसओजी में व उप निरीक्षक भगवान सिंह महर को थानाध्यक्ष काठगोदाम के पद से हटाकर एक तरह से पदावनत करते हुए चौकी प्रभारी पीरूमदारा बनाया गया है। स्थानान्तरण आदेश में कहा गया है कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।


