योग्य व कर्मठ पत्रकारों को दी जायेगी जिम्मेदारी :संजय तलवार

योग्य व कर्मठ पत्रकारों को दी जायेगी जिम्मेदारी :संजय तलवार
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल । जनपद नैनीताल की सबसे बड़ी प्रेस क्लब हल्द्वानी की एक आम सभा संजय तलवार की अध्यक्षता में पंजाब केसरी कार्यालय में आयोजित की गई। अध्यक्ष संजय तलवार ने उपस्थित सदस्य एवं पदाधिकारियों को सम्बोधन करते हुए कहा कि बेहद गर्व की बात है कि प्रेस क्लब हल्द्वानी के साथी पत्रकार शैलेंद्र नेगी की योग्यता को देखते हुए उनके चैनल द्वारा कुंभ की कवरेज हेतु चुना। जिस हेतु श्री नेगी को प्रेस क्लब हल्द्वानी बधाई एवं शुभकामनाएं देता है। अध्यक्ष द्वारा संगठन को और मजबूत बनाने के क्रम में योग्य एवं समझदार सदस्यों को जिम्मेदारी देने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी साथियों का आयुष्मान कार्ड, वैक्सिनेशन के लिए भी प्रयास किया जायेगा।

सभा के अंत में प्रेस क्लब हल्द्वानी के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों को प्रेस क्लब हल्द्वानी का आईडी कार्ड भी दिया गया। इस दौरान संरक्षक भगवान गंगोला, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, महामंत्री मनोज कुमार पाण्डे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि दुर्गापाल, विषेशाधिकार समिति के सदस्य अरविंद मलिक, श्री प्रवीण चौपड़ा, उपाध्यक्ष तरेंद्र बिष्ट, सचिव आसुतोष कोकिला, राहुल सिंह दर्मवाल, सुशील शर्मा, कार्यालय सचिव गोपाल जोशी, उपसचिव कमल जोशी, प्रचार सचिव फरहत रउफ, त्रिभुवन बाली सहित अन्य सदस्य एवं साथी पत्रकार उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles