ब्राह्मणों को भी आरक्षण दिया जाना चाहिए :विशाल शर्मा

ब्राह्मणों को भी आरक्षण दिया जाना चाहिए :विशाल शर्मा
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल- सरोवर नगरी में भी ब्राह्मण समाज ने अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है आज यहाँ पत्रकार वार्ता के दौरान । ब्राह्मण समाज को भी आरक्षण के साथ साथ कई पहलुओं पर विचार किया गया।वेद पुराणों का ज्ञाता सबको सही दिशा दिखाने वाला ब्राह्मण समाज आज पूरी तरह से उपेक्षित नजर आ रहा है राजनीतिक अनदेखी के चलते ये समाज आज विकास की मुख्य धारा से भी दूर होता जा रहा है।

इन्ही सारी ज्वलंत समस्याओं को देखते हुवे आज अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा व प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू पाण्डे ने नैनीताल से हुंकार भरते हुवे सरकार को कड़ा संदेश दिया है।
नैनीताल में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि ब्राह्मणों के उत्थान के लिए सरकार को ना सिर्फ उन्हें आरक्षण देना चाहिए बल्कि गरीब ब्राह्मणों को आर्थिक सहायता भी देनी चाहिए जिससे कि समाज के निर्धन परिवारों का उत्थान हो सके। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि समाज को राह दिखाने वाला ब्राह्मण आज खुद को पिछड़ा और ठगा सा महसूस कर रहा है प्रदेश में जहां अन्य जातियों के लिए आरक्षण जैसी व्यवस्था की गई है वहीं सरकार की अनदेखी के चलते ब्राह्मण समाज अधिकार क्षेत्र में पिछड़ रहा है

देवभूमि खबर

Related articles