HTML tutorial
HTML tutorial

पटवाल युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष तथा भगत को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

Spread the love

पौड़ी,।देवभूमि खबर। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के लिए कुन्दन पटवाल को युवा मोर्चा के लिए प्रदेश अध्यक्ष तथा विकास भगत को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। मुख्यमंत्री ने कार्यसमिति में चयनित युवाओं को उनके पद व दायित्वों की शपथ भी दिलाई। कोटद्वार के एम्बियन्स गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रदेश के युवाओं की तुलना शहीदे आजम भगत सिंह से की। उन्होंने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है। कहा कि युवाओं को पार्टी पदाधिकारियों द्वारा देशहित में कार्य करने के लिए समय समय पर प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट तथा क्षेत्रीय विधायक डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि नव युवक पार्टी की अहम शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के भरोसे व शक्ति से पार्टी को विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यकारणी देशहित में कई उल्लेखनीय कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कार्य समिति के लिए कुन्दन पटवाल को युवा मोर्चा का प्रदेश अक्ष्यक्ष चुना। इसके अलावा नवीन ठाकुर तथा गुंजन गुरविजा को प्रदेश महामंत्री, विकास भगत को प्रदेश उपाध्यक्ष, मोहित बेनवाल को प्रदेश प्रभारी तथा अमित भारद्वाज को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। नई कार्यकारणी को पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री ने पद व दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

देवभूमि खबर

Related articles