नगर निगम कर रहा है शहर में विकास कार्यः गामा

नगर निगम कर रहा है शहर में विकास कार्यः गामा
Spread the love

देहरादून। नगर निगम के 23 वें स्थापना दिवस पर आज मेयर सुनील उनियाल गामा द्वारा पत्रकार वार्ता किया गया।
इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा द्वारा उपलब्धियां गिनवाई गयी। मेयर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि जिन उद्देश्यों के लिए नगर निगम बना था उन उद्देश्यों को लेकर निगम प्रशासन अब आगे बढ़ रहा है। उन्होने बताया कि शहर के विकास के साथ ही लाइट, सफाई व्यवस्था और स्मार्ट सिटी के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होने बताया कि 26 जनवरी की परेड, परेड ग्राउंड में हो इसी तैयारी के साथ स्मार्ट सिटी के कार्य कराये जा रहे है वही पल्टन बाजार में ब्लॉक व्यवस्था कर कार्य कराये जा रहे है ताकि दुकानदारों और लोगों को असुविधा न हो।

देवभूमि खबर

Related articles