पीएम मोदी की पाक को चेतावनी हमने न्यूक्लियर बम दिवाली के लिए नहीं रखे हैं

Spread the love

राजस्थान।एजेंसी।पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बाडमेर में लोगों को संबोधित किया। पीएम ने कहा, आपका ये उत्साह, ये जोश हमारे कुछ विरोधियों की नींद उड़ाने के साथ ही सीमापार वालों की भी नींद उड़ा रहा है। पीएम मोदी ने कहा, जो इस चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले हैं, उनके लिए ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं. जो 21वीं सदी में पैदा हुआ है, वो वोट 21वीं सदी के लिए करता है। क्योंकि उसके सामने पूरी शताब्दी पड़ी है।

उन्होंने कहा, सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों को 10% आरक्षण की मांग दशकों से चल रही थी। समाज को बांटने में लगी कांग्रेस ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया। देश में मरने-मिटने वाले सब कुछ होते हैं। कांग्रेस पार्टी को सेना की गौरव का कोई ध्यान है। श्रीलंका में आज ही आत्मघाती हमला हुआ है। 40 सालों से भारत में भी आतंकवाद नाक में दम कर रखा है। आतंक के सरफरस्तों को सबक सिखाने के लिए मैं संकल्पबद्ध हूं

पीएम ने कहा, हमने घर में घुसकर आतंकवादियों को मारा। चोट वहां लगी और दर्द यहा हुआ। उनके पास न्यूक्लियर है तो क्या हमने न्यूक्लियर बम दिवाली के लिए रखा है। हमने आतंकियों के मन में डर पैदा किया। पाक की सारी हेकड़ी निकाल दी। पीएम ने कहा, कांग्रेस के नामदार कहते हैं कि मोदी को सेना के शौर्य की बात नहीं करनी चाहिए तो क्या मैं भजन करने आया हूं।

देवभूमि खबर

Related articles