पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की मांग को लेकर एनएम ओ पी एस मुख्य संगठन लगातार संघर्षरत है:डॉक्टर नीरज पति त्रिपाठी
त्तराखंड के पर्यटक नगरी मसूरी पहुंचे पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की राष्ट्रीय सचिव- डॉक्टर नीरज पति त्रिपाठी
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की मांग को लेकर एनएम ओ पी एस मुख्य संगठन लगातार संघर्षरत है।
पेंशन बहाली को लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी समय-समय पर उत्तराखंड भ्रमण पर हैं। बृहस्पतिवार को पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर नीरज पति त्रिपाठी मसूरी पहुंचे। मसूरी पहुंचकर उन्होंने संगठन की प्रदेश पदाधिकारियों व पेंशन से आच्छादित कर्मचारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली, प्रदेश महामंत्री मुकेश रतूड़ी, प्रदेश प्रवक्ता सूर्य सिंह पंवार, प्रदेश कोषाध्यक्ष शातुन शर्मा ने भी उनके समुख अपने विचार रखें।
राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि उत्तराखंड देवो की धरती है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उत्तराखंड के देवी देवता संगठन की आवाज जरूर सुनेंगे और पुरानी पेंशन अवश्य बहाल होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी बहुत मजबूत तरीके से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत है। पूरे भारत में पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। सरकार को कर्मचारियों की बात सुननी चाहिए।
संगठन की भावी रणनीति पर बैठक में चर्चा पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय सचिव का उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है।


