पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन ने ज़िला अस्पताल उत्तरकाशी में भर्ती मरीज़ों एवं कोरोना योद्धाओं को प्रोटीन ड़ायट एवं फल वितरित किये
उत्तरकाशी । उत्तरकाशी में निजी दौरे पर पहुंचे पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष श्री जीतमणि पैन्यूली ने जनपदीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर कोविड-19 से संक्रमित ज़िला अस्पताल भर्ती मरीज़ों एवं कोरोना योद्धाओं को प्रोटीन ड़ायट एवं फल सामग्री वितरित की । उन्होंने ज़िला अस्पताल एवं गढ़वाल मण्डल विकास निगम में स्थित कोविड केयर सेंटर में वितरण हेतु सीएमएस डॉक्टर एसडी सकलानी एवं डॉक्टर प्रेम सिंह पोखरियाल को फल भेंट किये
इस अवसर पर पर एनएमओपीएस कार्यकारिणी के संरक्षक गोपाल सिंह राणा , जनपदीय अध्यक्ष श्री जयप्रकाश बिजलवान महामंत्री भूपेन्द्र सिंह बिष्ट ,सलाहकार श्री वीरेन्द्र पंवार उपाध्यक्ष श्री राजवीर रांगड श्री गिरीश उनियाल, शेलेंद्र रावत अभिषेक पैन्यूली इत्यादि उपस्थित रहे। डॉक्टर सकलानी जी ने एन एम ओ पी एस कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को शुभकामनाएँ दी।


