डीआईजी ने श्रीनगर में पुलिस कार्यालयों, थानों का किया निरीक्षण,जनप्रतिनिधियों से की चर्चा

डीआईजी ने श्रीनगर में पुलिस कार्यालयों, थानों का किया निरीक्षण,जनप्रतिनिधियों से की चर्चा
Spread the love

श्रीनगर।पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र श्रीमती नीरू गर्ग ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय, महिला थाना और अग्निशमन शाखा का निरीक्षण किया। ततपश्चात डीआईजी और एसएसपी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने श्रीनगर केन्द्रीय विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज होने के कारण युवा पीढी का नशे की लत में पड़ने एवं युवाओं को नशे से मुक्त कराने हेतु जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से अनुरोध किया।उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति व युवा नशे की हालत में कहीं मिलता है ,कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्त एवं युवा को नशीले पदार्थो का व्यापार करता है, तो उसकी सूचना सीधे पुलिस को देने के साथ-साथ एन्टीड्रग टास्क फोर्स मोबाईल एप्प पर भी ऑनलाईन के माध्यम से अवगत करा सकते हैं। जिसके सम्बन्ध में सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा और नशे का व्यापार करने वाले अपराधियों को आसानी से पकडा जा सके जिससे युवा पीढ़ी को नशे की लत से मुक्त कराया जा सके।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से पुलिस द्वारा नशे की लत में पड़े युवाओं की उनके अभिभावकों की उपस्थिति में काउन्सलिंग करवाने का आग्रह किया।

डीआईजी ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात व पार्किंग व्यवस्था में और अधिक सुधार लाये जाने हेतु अन्य सम्बन्धित विभागों से भी समन्वय स्थापित किये जाने की बात कही।

उन्होंने पुलिसिंग के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों एवं अधीनस्थो का पुलिस का जनता से अच्छा व्यवहार, थानों पर आने वाले फरियादी की शिकायतों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण, पुलिस का अनुशासन उच्च कोटि का रहने के साथ-साथ अपराध नियत्रण पर विशेष ध्यान आकृष्ट करने के निर्देश दिए।

देवभूमि खबर

Related articles