डीआईजी ने एसएसपी हरिद्वार से सीमा विवाद के चलते देरी से कार्यवाही करने पर उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए 03 दिवस में रिपोर्ट तलब की

डीआईजी ने एसएसपी हरिद्वार से सीमा विवाद के चलते देरी से कार्यवाही करने पर उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए 03 दिवस में रिपोर्ट तलब की
Spread the love

देहरादून।पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज ने जनपद हरिद्वार में लक्सरऔर लण्ढ़ौरा क्षेत्रार्न्तगत मिले महिला के शव के सम्बन्ध में सीमा विवाद के चलते देरी से कार्यवाही करने सम्बन्धी घटना पर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को उक्त लापरवाही पर सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए 03 दिवस में रिपोर्ट तलब की है।

        डी0आई0जी0 ने  रेंज के समस्त वरिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि भविष्य में  इस प्रकार की कोई भी घटना घटित होने और साथ ही ऐसे मामलों में  जब पीड़ित या फ़रियादी पुलिस के पास जाता है सीमा विवाद में न पड़कर उच्च कोटि की संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल कार्यवाही की जाए।

देवभूमि खबर

Related articles