उत्तरकाशी पुलिस ने 11 लोगों को 81 पुलिस एक्ट व एक व्यक्ति के विरुध्द आबकारी अधिनियम में अभियोग किया पंजीकृत
उत्तरकाशी।थानाध्यक्ष कोतवाली ने टीम गठित कर जनपद मुख्यालय स्थित होटल,धर्मशाला व सार्वजनिक स्थलों में सघन चैकिंग अभियान चलाया ।अभियान के दौरान 11 लोगों के 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 3000 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया एवं बाडाहाट नसीम गली में स्थित होटल गोल्डन मंकी वाक कैफे में छापा मारा गया तो होटल स्वामी सतीश सिंह राणा पुत्र पूरण सिंह राणा निवासी ग्राम जामक पोस्ट मनेरी तहसील भटवाडी जनपद उत्तरकाशी हाल निवास उजेली उत्तरकाशी द्वारा अपने होटल में शराब पिलायी जा रही थी, मौके पर चैकिंग के दौरान होटल से 25 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किये गये। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली उत्तरकाशी में अभियुक्त के विरुध्द आबकारी अधिनियम की धारा 60/68 में अभियोग पंजीकृत किया गया।
विगत कुछ समय से जनपद उत्तरकाशी के थाना कोतवाली क्षेत्र के होटलों,धर्मशालाओं में शराब पीने और पिलाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिस सम्बन्ध में श्री मणिकान्त मिश्रा, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी व थानाध्यक्ष कोतवाली को नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के प्रति आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- सतीश सिंह राणा पुत्र पूरण सिंह राणा निवासी ग्राम जामक पोस्ट मनेरी तहसील भटवाडी जनपद उत्तरकाशी हाल निवास उजेली उत्तरकाशी उम्र-45 वर्ष।
बरामद माल- एक बैग के अन्दर 25 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब व 14 खाली डिस्पोजल ग्लास आदि।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक कमल कुमार थाना कोतवाली उत्तरकाशी, कानि0 गिरीश भट्ट-थाना कोतवाली उत्तरकाशी,कानि0 बृजमणी भट्ट, थाना कोतवाली उत्तरकाशी

