पुलिसकर्मी दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचा रहे रोजमर्रा की वस्तुएं

पुलिसकर्मी दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचा रहे रोजमर्रा की वस्तुएं
Spread the love

श्रीनगर। देश में लॉक डाउन के चलते की क्षेत्रों में जरूरी वस्तु नहीं पहुंच पा रही है।। प्रशासन भले इन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं को पहुंचा रहा है लेकिन पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे ही थैलीसैंण में देखने को मिला जंहा पुलिसकर्मी गांव-गांव तक रोजमर्रा की वस्तुओं को पहुंचा रहे हैं। पुलिसकर्मी पैदल ही इन क्षेत्रों में रोजमर्रा की वस्तुओं को पहुंचा रहे हैं। बता दें कि थलीसैंण ब्लॉक के कई गांव बाजारों से बहुत दूर हैं। इन गांवों की भौगोलिक स्थिति काफी जटिल है। ऐसे में गांवों में रहने वाले बुजुर्ग लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं थाना थलीसैंण के प्रभारी संतोष पेथवाल का कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में पुलिस का काम और भी बढ़ जाता है। एक ओर कानून व्यवस्था कायम रखना चुनौती है और दूसरी ओर सभी तक जरूरत का सामान पहुंचाना भी उनका कर्तव्य है।

देवभूमि खबर

Related articles