लापता लोगों में से 32 लोगों के शव बरामद,197 लोग अभी भी लापता

लापता लोगों में से 32 लोगों के शव बरामद,197 लोग अभी भी लापता
Spread the love

देहरादून।पुलिस मुख्यालय के अनुसार चमोली में आयी प्राकृतिक आपदा में अभी तक 197 लोग लापता हैं। लापता लोगों में से 32 लोगों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किये जा चुके हैं, जिनमें से 08 लोगों की पहचान हो गई है और 24 लोगों की पहचान नहीं हो पायी है। जिन लोगों के परिचित लापता हैं वे श्री नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस उपमहानिरीक्षक व प्रवक्ता उत्तराखंड पुलिस से मोबाइल नम्बर +91 7500016666 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्हें व्हाट्स एप के माध्यम से इन 24 अज्ञात शवों की तस्वीरें भेजी जाएगी। आप उन तस्वीरों के माध्यम से उनकी शिनाख्त कर सकते हैं।

देवभूमि खबर

Related articles