हरेला पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन रेसकोर्स में लगाये गए 100 फलदार पेड़
देहरादून।लोकपर्व हरेला के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। हरेला पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में लगभग 100 फलदार पेड़ लगाए गए।
इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।

