बिड़ला मार्ग में जगह जगह कूड़े का ढेर
रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी के बिड़ला मार्ग को जाने वाले रास्ते में पूरा कूड़ा करकट बिखरा हुआ जिससे यहाँ पर रहने वालों को बदबू आने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने अपने चित्र के साथ साथ डोर टू डोर कूड़ा करकट उठाने की अपील की।यहाँ के कई लोगों ने कूड़ा करकट के रखने वाले को हटाया जाए। जब कूड़ा दान भर गया उसकी सफाई तक नही हो पाई तो लोगों ने कूड़े को रास्ते मे फेंकना शुरू कर दिया। पूरा बिड़ला मार्ग कूड़े से पाट दिया गया। राहगीरों को साथ साथ आने जाने वाले व पर्यटकों को भी बदबू का सामना करना पड़ रहा है।अभी यह हाल रहा तो आने वाली भीषण गर्मी में लोगों का रहना दूभर हो जायेगा।यहाँ बता दे जबकि कूड़ा उठाने के लिए घर घर से उसके लिए वाहन आता है । उसके बाद भी समाज मे रहने वाले लोग इस तरह कूड़ा करकट फेंककर पता नही क्या संदेश देना चाहते हैं।

