63 शिकायतों में से 28 का मौके पर निस्तारण
हरिद्वार।देवभूमि खबर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में रोशनाबाद स्थित कलैक्ट्रेट सभागार में प्रत्येक सोमवार को लगने वाले जनता मिलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करे, इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न हो। जनता मिलन मे अधिकतर समस्याएं छात्रवृति,चकबन्दी,चकरोंड,बिजली पानी,पैमाइश, पारिवारिक झगडे,पेंशन आदि रही। जनता मिलन में कुल 63 समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुये जिनमें से 28 का मोके पर ही निस्तारण किया गया।
जनता मिलन मे अधिकारियो या उनके प्रतिनिधियो की अनुपस्थिति पर सख्त नाराजगी ब्यक्त करते हुये उनके स्पष्टीकरण लिए जाने के आदेश अपर जिलाधिकारी ने दिये। जनता मिलन में जनता मिलन में श्री अनिल कुमार ने लोन पर ई-रिक्शा दिलाये जाने के मांग पर अपर जिलाधिकारी ने लीड बैक अधिकारी को निर्देशित किया। रणधीर सिंह ने चकबन्धी कराये जाने तथा संतोष कोर ने जमीनी विवाद की समस्या से अवगत कराया जिसे संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये गये। बहादुरपुर जट से वीरमती द्वारा वृघ्द्धा अवस्था पेंशन की मांग पर समाज कल्याण अधिाकारी को निर्देशित किया गया। परतोष सैनी द्वारा पुलिया के निर्माण,प्रशान्त द्वारा प्रदुषण की समस्या,शिल्पागिरी द्वारा रोजगार दिलाये जाने की मांग,बबलु द्वारा ट्वेल बन्द होने की शिकायत तथा मुन्ना प्रधान द्वारा अवैध खनन आदि की शिकायतो ंपर सम्बन्धित अधिकारियो को निस्तारण के आदेश दिये। इस अवसर पर हितकारी सर्व समाज संगठन भौरी रूडकी के बैनर के माध्यम से भोजन माताओं द्वारा उनका मानदेय बढाने तथा नियमित किये जाने का ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सोंपा जो माननीय प्रधान मंत्री को सम्बोधित था। अपर जिलाधिकारी ने उचित कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसडीएम हरिद्वार कुश्म चैहान,डिप्टी कलैक्टर स्मीता परमार, जिला विकास अधिकारी पी एस चैहान,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रेेमलाल,एआरटीओ रूडकी, शैलेश तिवारी, वीएस,पंवार एक्शन तथा सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

