गुरू पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डूबकी

Spread the love

हरिद्वार। मंगलवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए देश भर के श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। गंगा में हर की पैड़ी पर लोगो आस्था की डुबकी लगाई। सभी अखाड़ों, आश्रमों में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। पंडितों ने बताया है कि गुरु पूर्णिमामंगलवार को पूर्वा साढ़ नक्षत्र, मित्र योग, धनु और मकर की संधि राशि में पड़ी है, जो महापूर्णिमा का विशेष संयोग है। यह महायोग मंत्र सिद्ध करने के लिए भी विशिष्ट बताई जा रही है। आज के ही दिन चंद्रग्रहण पड़ने का संयोग भी विशेष है। कहा जाता है कि ऋषियों ने हर साल की 12 पूर्णिमाओं में गुरु पूर्णिमा को सर्वश्रेष्ठ बताया है। गुरु की मनवाणी से कर्म से सेवा करने वाले शिष्य की सभी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुजनों की सेवा करने का बहुत महत्व माना जाता है। हिंदू धर्म में गुरु का विशेष महत्व रहा है। बुधवार से कांवड़ यात्रा भी शुरु हो रही है और इसके इंतजाम के लिए पुलिस-प्रशासन चाक-चैबंद है। कांवड़ यात्रा से पहले पड़ने वाला यह प्रमुख स्नान है और पुलिस-प्रशासन के लिए अपनी तैयारियां परखने का एक तरह से वॉर्म-अप भी।

देवभूमि खबर

Related articles