मुंबई डोंगरी इलाके में 4 मंजिला इमारत गिरी, 50 से ज्यादा लोगों के दबने की आशंका

Spread the love

मुंबई। डोंगरी इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक 4 मंजिला इमारत गिर गई है। सूत्रों के मुताबिक टंडेल स्ट्रीट स्थित ‘केसरबाई’ नाम के इस इमारत के मलबे में 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है।

दमकलकर्मी के अलावा एंबुलेंस और एनडीआरएफ की टीमें भी घटनास्‍थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं। तंग गली होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा पहुंच रही है। बीएमसी ने इस इमारत को खतरनाक घोषित कर रखा था।

बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजकर 40 मिनट की ये घटना है। जब अचानक बिल्डिंग भरभराकर नीचे आ गिरी। बिल्डिंग गिरने की वजह लगातार हो रही बारिश को माना जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles