टी.वी.एस. मोटर ने बद्रीनाथ केदारनाथ समिति के सहयोग हेतु सीएम को सौंपा 60 लाख रुपये का चैक

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से सचिवालय में टी.वी.एस. मोटर कम्पनी लिमिटेड के वाईस प्रेसीडेंट प्रसाद कृष्णन ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को सहयोग स्वरूप 60 लाख रूपये का चैक मुख्यमंत्री को प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने श्री कृष्णन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निरन्तर बढ़ रही है। राज्य सरकार द्वारा चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मोहन प्रसाद थपलियाल तथा मुख्य कार्य अधिकारी बी.डी. सिंह आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles