डेंगू की संभवना को देखते हुए डॉक्टरों की टीम पहुंची सुमाड़ी भरदार
रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। विकासखंड जखोली के सुमाड़ी भरदार में डेंगू की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का निरीक्षण कर बुखार से पीड़ित लोगों की जांच की। इस दौरान करीब दो दर्जन ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टर इसे वायरल फीवर बता रहे हैं।
सुमाड़ी गांव में पिछले कई दिनों से महिलाएं, बच्चे और पुरुष बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में डेंगू के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। गांव की ही एक महिला की देहरादून में उपचार के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई है। गांव में डेंगू होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का निरीक्षण किया। डॉक्टरों ने ग्रामीणों को पेयजल स्रोतों को साफ रखने और एकत्रित गोबर को ढकने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डेंगू वही पनपता है, जहां पानी जमा हो। गुरुवार को गांव में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जाएगा। इस अवसर पर डॉक्टरों की टीम ने दो दर्जन से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें दवाइयां वितरित की। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय तिवारी, डॉ साकिब, डॉ पंकज, ग्राम प्रधान गणेशी देवी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संजय रावत, नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष मोहन चैहान, भगवान सिंह रौतेला, पंकज रौतेला, योगेश ममगाई, उपेंद्र सिंह कप्रवान, आशीष समेत अन्य लोग मौजूद थे

