हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया हाथी के बच्चे सावन का जन्मदिन
रामनगर । कॉर्बेट प्रशासन ने कालागढ़ रेंज में वन विभाग द्वारा आयोजित एक वर्षीय हाथी के बच्चे सावन का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया । कार्यक्रम में हाथी के लिए बनाया गया केक आकर्षण का केंद्र बना जिसमे भारी मात्रा में गन्ने,केले, गुड़, व आटे के लडडू,गेंहू का भूसा ,चरी घास की कट्टी, आदि शामिल थे कार्यक्रम में उपस्तिथ अतिथिगणों ने नन्हे हाथी को अपने हाथ से गुड़ व केले खिलाए।
सावन का जन्म पिछले साल इसी केम्प में हुआ था इसी लिए आज इसका जन्म दिन मना रहे हैं।कार्यक्रम के इस दौरान सी.टी. आर के उपनिदेशक चन्द्र शेखर जोशी, वार्डन शिवराज चन्द्र, रेंजर राजकुमार, ललित मोहन ,अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।

