चलती ट्रेन में बदमाशों ने लूटपाट के लिए बोला धावा, मां-बेटी की मौत
मथुरा ।वृंदावन रेलवे स्टेशन के पास शनिवार तड़के चलती ट्रेन में दिल दहला देने वाली घटना हुई। निजामुद्दीन त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस में सफर कर रही मां-बेटी को बदमाशों ने लूट लिया। लूट के बाद भाग रहे बदमाशों का पीछा करने के दौरान मां-बेटी ट्रेन से गिर गई, जिससे दोनों की मौत हो गई।
मृतकों में महिला मीना और उनकी बेटी मनीषा है। पश्चिमी बंगाल में बर्धमान दुर्गापुर के निवासी मीना अपनी बेटी मनीषा का मेडिकल की तैयारी के लिए कोटा में दाखिला कराने जा रही थीं। ट्रेन में उनके साथ बेटा आकाश भी था। इस घटना से रेलवे में हड़कंप मच गया। वहीं बदमाश चलती ट्रेन से कूदकर भाग गए।
घटना शनिवार तड़के तकरीबन साढ़े तीन बजे की है। निजामुद्दीन त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस (22634) के कोच संख्या 2 में 40 वर्षीय मीना, 21 वर्षीय बेटी मनीषा और बेटा आकाश यात्रा कर रहे थे। महिला के बेटे के अनुसार कुछ बदमाशों ने मां से पर्स छीन लिया।

