नगरपालिका मुनिकीरेती में पार्किंग टेंडर में हुई बड़ी धाधलीः आशीष गौड़
देहरादून।देवभूमि खबर। नगरपालिका मुनिकीरेती में पार्किंग टेंडर में हुॅई करोडों की धांधली व नगर पालिका पार्किंग ठेकेदारों का खेल मैदान में 3 माह तक अवैध पार्किंग कराना व तीर्थ नगरी में कुम्भ मेला क्षेत्र में गंगा व सहायक नदी खाराश्रोत व मैन हाईवे व पार्किंंग में ही शराब का ठेका खोले जाने को लेकर शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार में आशीष गौड़ ने कहा कि खेल मैदान के निर्माण में धांधली हुई है। अप्रैल माह में पार्किंग टेंडर हुए उसके बाद से खेल मैदान को अवैध पार्किंग का अड्डा बना डाला। खेल मैदान की वीडियो रिकार्डिंग भी मेरे द्वारा जिलाधिकारी को पैन ड्राई में दी गई। उन्हांेने कहा कि ठेकेदारों ने वही खेल मैदान कांवड़ मेला कि पार्किंग के लिए जिसकी न्यूनतम गोली 2 लाख 50 हजार थी वहीं 6 लाख 21 हजार में ली। जिस पर ठेकेदारों ने 3 माह में कितना घपला किया होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन आज तक उन पर कोई कार्यवाही नही की गई। सबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी परन्तु सब खामोश है। उन्होने कहा कि इन सब के पीछे बडे माफिया या किसी मंत्री का हाथ हो सकता है जिस कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। आशीष गौड ने कहा कि सरकार इस पर जल्द कार्यवाही करे।

