कांडा भरदार में जिलाधिकारी एवं विधायक ने बांज के पौधों का किया रोपण

Spread the love

रूद्रप्रयाग विकासखण्ड जखोली के ग्राम काण्डा भरदार में वन विभाग द्वारा मनरेगा के माध्यम से निर्मित खाल का जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल व विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने निरीक्षण किया । इस खाल से लगभग 25 लाख लीटर जल का संचयन होगा। खाल के आस-पास जिलाधिकारी व विधायक द्वारा बांज का पौध व अन्य अधिकारियों द्वारा भी पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने खाल के आस-पास की भूमि में भी वन विभाग को पौधों का रोपण करने को कहा। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि इस बरसात में खाल में दो बार जल का भराव होकर भूमिगत हो चुका है अर्थात खाल में पानी के भरने से भूमि के अन्दर जल का पर्कुलेशन हुआ है। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष विजय कप्रवान, एसडीएम जखोली एन एस नगन्याल, जिला उद्यान अधिकारी योगेन्द्र सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी एस एस वर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम नवल, रेंजर राजेन्द्र नौटियाल, भाजपा महामंत्री अजय सेमवाल, सामाजिक कार्यकर्ता महावीर जगवाण, निवर्तमान प्रधान अमित रावत सहित ग्रामीण व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles