राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपनी सुरक्षा में से हटाए 50 सुरक्षाकर्मी
लखनऊ।वीआईपी कल्चर को खत्म करने की दिशा में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मजबूत कदम उठाया है. राज्यपाल ने उनकी सुरक्षा में लगे 50 सुरक्षाकर्मियों के दस्ते को कम कर दिया है. उन्होंने सभी सुरक्षाकर्मियों को राज्य सरकार को वापस भेजने के लिए कहा है. उनका कहना है कि इन सभी सुरक्षाकर्मियों को आम जनता की सेवा करनी चाहिए.
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के इस कदम की हर तरफ सराहना हो रही है. गौरतलब है कि गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को जुलाई में ही उत्तर प्रदेश की 25वीं राज्यपाल बनाया गया है. उन्हें देश के सबसे बड़े राज्य की पहली महिला राज्यपाल बनने का गौरव हासिल हुआ है.।

