जनपद पौड़ी में बारिश से विभिन्न क्षेत्रों में 46 मोटर मार्ग अवरूद्ध
पौड़ी।जनपद में हुई बारिश से विभिन्न क्षेत्रों में 46 मोटर मार्ग अवरूद्ध हुई। जिनमें 6 राज्य मार्ग, 5 मुख्य जिला व अन्य जिला मार्ग एवं 35 ग्रामीण मार्ग शामिल है। सड़क निर्माण से जुडी रेखीय विभागों द्वारा बताया गया कि श्रीनगर क्वीसू-सुमाडी मोटर मार्ग तथा लैन्सडौन नोडखाल-नांद-सिंगटाली मोटर मार्ग के अलावा अन्य सभी मोटर मार्ग यातायात हेतु आज सुचारू की जायेगी। जिसको लेकर संबंधित विभाग के तैनात मशीने एवं कर्मचारी अवरूद्ध सड़कों को सुचारू करने में जुटी हैं। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने सड़क निर्माण से जुड़े सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों को एहतियाद बरतते हुए युद्धस्तर पर कार्य कर, अवरूद्ध मोटर मार्गों को सुचारू करने के निर्देश दिये हैं। ताकि आम जनमानस को आवागमन में कोई समस्या न हो सकें।
जिला आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार 19 अगस्त 2019 का जनपद के 46 सड़के यातायात हेतु अवरूद्ध हुई है। जिन्हे सुचारू करने हेतु संबंधित विभाग के तैनात कार्मिक एवं मशीने युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे है। जिनमें प्रांतीय खंड पौड़ी की राज्य मार्ग 32 मरचुला-सराईखेत-बैजरो-पोखड़ा- सतपुली-पौड़ी, निर्माण खंड दुगड्डा की एसएर्च-9 स्व0 जगमोहन सिंह नेगी तथा एसएच-51 मोहन चट्टी मोटर मार्ग, निर्माण खंड बैजरो की राज्य मार्ग-52 थलीसैंण-बूंगीधार-देघाट -जैनल-मानिला-डोटियाल- मरचुला मोटर मार्ग तथा एसएच-32 मरचुला-सराईखेत-बैजरो -पोखड़ा-सतपुली-पौड़ी मोटर मार्ग तथा निर्माण खंड पाबौ की एसएच-34 कर्णप्रयाग-नौटी -पैठाणी मोटर मार्ग शामिल हैं।
जबकि निर्माण खंड पाबौ की 16, प्रांतीय व निर्माण खंड पौड़ी की 4-4, निर्माण खंड श्रीनगर, दुगड्डा व बैजरो की 6-6 तथा प्रांतीय खंड लैंसडोन की 4 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरूद्ध रहा हैं।

