भारी बारिश के चलते केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा रुकी

भारी बारिश के चलते केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा रुकी
Spread the love

देहरादून। भारी बारिश और भूस्खलन के चलते केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा रोकी गई है। हाईवे पर कई जगह मलबा आने से यात्रा रुकी है। चमोली जिले में मौसम सामान्य है। रात से हो रही बारिश थम गई है। बदरीनाथ हाईवे अभी भी कंचनगंगा और लामबगड़ में बंद है। सैकड़ों यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। रुद्रप्रयाग में रातभर मौसम सामान्य रहा। सुबह से घने बादल छाये रहे और हल्की बारिश हुई। आज सुबह केदारनाथ में भी बारिश हुई।
वहीं यमुनोत्रीधाम सहित यमुनाघाटी मे मौसम साफ है। चटख धूप खिली हुई है। हाईवे पर आवाजाही सुचारु रूप से हो रही है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए हैं। यहां बारिश होने की संभावना है। ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से जारी है। टिहरी जिले की 15 ग्रामीण सड़कें बाधित हैं। श्रीनगर में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। राज्य में फिलहाल नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।

देवभूमि खबर

Related articles