डॉ वी. षणमुगम ने जनपद स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्राओं को सम्मानित किया

Spread the love

नई टिहरी ।बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत नई टिहरी के बौराड़ी स्थित जीजीआईसी में प्रतिभावान छात्रा सम्मान कार्यक्रम में जिलाधिकारी डाॅ0 वी0 षणमुगम द्वारा वर्ष 2019 की हाई स्कूल एवं इण्टर मीडिएट परिषदीय परीक्षाओं में जनपद स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली जनपद की छात्राओं को रूपये पांच हजार का चैक प्रति बालिका प्रोत्साहन राशि के रूप में वितरित कर सम्मानित किया गया। जनपद स्तर पर हाई स्कूल की प्रथम 11 छात्राओं एवं इण्टर मीडिएट की प्रथम 10 छात्राओं को जिलाधिकारी द्वारा चैक वितरित किये गये। जनपद स्तर पर हाई स्कूल 2019 परिषदीय परीक्षा में सविमइका घनसाली की सुचिता को 97.02 व खुशी को 95.06 प्रतिशत अंक प्राप्त करने, जप्रउकुसबरीगइका 14 बीघा की हिमानी मिंगवाल को 94.04 प्रतिशत, सविमाइका जाखणीधार की आंचल को 94 प्रतिशत, सविमइका घनसाली की खुशबू को 93.08 प्रतिशत, राइका फकोट की कोमल रावत को 93.04 प्रतिशत, बीवीएसइका बौराड़ी नई टिहरी की सारिका नौटियाल को 93.04 प्रतिशत, जप्रउकुसबरीगइका 14 बीघा की शिवानी भट्ट को 93.02 प्रतिशत, सविमइका जाखणीधार की अर्चना को 93 प्रतिशत, बीवीएस पब्बिलक स्कूल बौराड़ी की शालिनी को 92.06 प्रतिशत एवं राइका गोनीखाल की प्रियंका को 92.04 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर जिलाधिकारी द्वारा रूपये पांच हजार का चैक बतौर प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
वहीं जनपद स्तर पर इण्टर मीडिएट 2019 की परीक्षा में राइका दुआधार की संस्कृति कोठियाल को 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर, अभविम श्रीकोट चमियाला की आईशा को 92.08 प्रतिशत, सविमइका नई टिहरी की आस्था को 91.06 प्रतिशत, जप्रउकुसबरीगइका 14 बीघा की दीपांजली उनियाल को 89.06 प्रतिशत, सविमइका नई टिहरी की अमीशा को 88.08 प्रतिशत, जप्रउकुसबरीगइका 14 बीघा की ज्योति को 88.02 प्रतिशत, राइका हिन्डोलाखाल की तनु को 88 प्रतिशत, सविमइका घनसाली की आंचल को 87.02 प्रतिशत, राइका अंजनीसैण की शिरबा को 87 प्रतिशत एवं राइका पौखाल की आकांक्षा को 86.08 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर जिलाधिकारी द्वारा रूपये पांच हजार का चैक बतौर प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर निबन्ध, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत किये गये। इनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को जिलाधिकारी द्वारा गिफ्ट पैक देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में बालिकाओं से कहा कि वे अपने अधिकारों की जानकारी रखें। उन्होने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत जनपद में विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहें हैं इनमें बालिका प्रोत्साहन सहित अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, जिला शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल व सुदर्शन सिंह बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी डीके तिवारी, प्रधानाचार्य जीआईसी बौराड़ी आरती बिष्ट, बाल विकास से सांख्यिकी सहायक पूनम नकोटी आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles