जनता दरबार में प्राप्त 103 शिकायतों में से 71 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
रूद्रप्रयाग ।शासन के निर्देशों के क्रम में पुराने विकास भवन में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आए हुए फरियादियों द्वारा 103 शिकायतें दर्ज कराई गई। जनता दरबार में प्राप्त 103 शिकायतों में से 71 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्धारित एक सप्ताह के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि निस्तारण की कार्यवाही से संबन्धित षिकायतकर्ता को भी अवगत कराना सुनिष्चित करे।
जनता दरबार में श्री जयप्रकाश नौटियाल ग्राम बरसू (डांगसेरा) ने प्रधानमंत्री आवास चाहने के सम्बन्ध में, श्री अमित कुमार ग्राम देवर ने ग्राम पंचायत देवर में वर्ष 2014 से 2018-19 तक विकास कार्यो की स्थलीय जांच के संबंध में, श्रीमती सिदोली देवी ग्राम नगरासू ने गौशाला क्षतिग्रस्त होने के संबंध में, श्री मोहन सिंह ग्राम काण्डा भरदार भारी बारिश होने के कारण आवासीय भवन के ऊपर पेड़ गिरने के कारण क्षतिग्रस्त होने पर मौका मुआयना करने के संबंध में, श्री बृजेश नैथानी, निवासी भाणाधार वार्ड नम्वर सात ने संभावित आपदा से सुरक्षा के संबंध में, श्री विजय सिंह चौहान ग्राम देवर ने आवासीय मकान की सुरक्षा एवं क्षति के संबंध में, श्री भरत लाल ग्राम मणिगृह ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बेडूबगड, गणेषनगर मोटर मार्ग पुशता निर्माण के संबंध में, निर्वतमान प्रधान ग्राम पंचायत पाबौ धनपुर श्रीमती बीरा देवी ने ग्राम पंचायत पाबौ धनपुर के अन्तर्गत रान्ता गधेरा से हीत तोक तक दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त गूल पुर्ननिर्माण किये जाने के संबंध में श्री विमल चन्द्र शुक्ला ग्राम नागजगई ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत राशन कार्डो की जांच व सामान्य वर्ग के पात्र लोगों को दस प्रतिशत आरक्षण की सुविधा तथा मयाली गुप्तकाशी मोटर मार्ग जो वर्ष 2013 की आपदा के समय लाइफ लाइन रही है के सुधारीकरण के संबंध में श्री नागेन्द्र ग्राम उछोला ने छेनागाड से उछोला मोटर मार्ग के संबंध में, श्रीमती राजेशवरी देवी ग्राम कमेडा ने विगत 18 अगस्त, 2019 को हुई भारी बारिश के कारण शौचालय के दिवार क्षतिग्रस्त होने के संबंध में, श्री दयाल सिंह ग्राम परकण्डी ने ग्राम नाकोट (बनियाडी) अगस्त्यमुनि में स्थित भवन का प्रतिकर प्रदान के संबंध में, श्री रमेश सिंह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम लदोली ने हरियाली मार्ग पर प्रतिक्षालय निर्माण के संबंध में, श्री दीपक सिंह रावत सामाजिक कार्यकर्ता ग्राम क्यूडी ने ग्राम पंचायत क्यूडी मलांस में अत्यधिक वर्षा के कारण सम्पर्क मार्ग व पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के संबंध में, श्री जगदीश प्रसाद भट्ट ग्राम पुजार गांव ने मयाली रणधार गोरपा दोणी नामी तोक में 12 किमी0 पर भूधसाव होने के संबंध में षिकायत दर्ज की।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एस0के0 झा, तहसीलदार रूद्रप्रयाग किशन गिरी, तहसीलदार ऊखीमठ जयबीर राम बधाणी, तहसीलदार जखोली, शालिनी मौर्य, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ रमेश नितवाल, मुख्य कृषि अधिकारी एस0एस0 वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी बी0एस0 रावत,जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक एल0एस0दानू सहित अन्य अधिकारी एवं फरियादी उपस्थित थे।

