सरकार गुड गवर्नेंस के प्रति पूरी तरह समर्पित है:पंकज
रूद्रपुर ।उत्तराखण्ड सरकार गुड गवर्नेंस के प्रति पूरी तरह समर्पित है। जनसामान्य की शिकायतों कें निराकरण के लिए बनाए गए सीएम हेल्पलाइन पोर्टल 1905 के सभी स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम आज ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर रूद्रपुुर में जनपद के एल 1 और एल 2 स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्य मंत्री हेल्पलाइन के प्रोग्रामर पंकज ने तकनिकी बारीकियों की जानकारी देतें हुए कहा मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा अपेक्षा की गयी है कि सभी स्तर के अधिकारी जन समस्याओं को बारीकी से समझकर उनका त्वरित निस्तारण करेंगें। उन्होनंे बताया मुख्यमंत्री कार्यालय नियमित रूप से इसकी माॅनिटरिंग कर रहा है। उन्होने बताया मुख्यमंत्री एप पर कोई भी नागरिक अपनी शिकायत हिन्दी,अंग्रेजी,गढ़वाली,पंजाबी,
जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने कहा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लिए दिये जा रहे प्रशिक्षण को सभी अधिकारी गम्भीरता से लें उन्होने कहा यदि हेल्पलाइन कोई समस्या आ रही हो तो प्रशिक्षण में आये प्रशिक्षकों एवं विशेषज्ञों से अपनी समस्या का समाधान करायें उन्होनें कहा जनता के साथ सीधा संवाद करने और जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए सुशाशन को लागू करते हुए उत्तराखण्ड के प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजना के रूप में मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम हेल्पलाइन की ऐतिहासिक शुरूआत की है। उन्होने अधिकारियों से कहा सीएम हेल्पलाइन को रोज देखना अपनी आदतों में लायें। उन्होने कहा जो शिकायत आपके विभाग से सम्बन्धित नही है उसे सम्बन्धित विभाग को हस्तान्तरित किया जाये
कार्यशाला में मुख्यविकास अधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिन्दर जीत सिंह,अपर जिला अधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उत्तम सिंह चैहान सहित समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी व जनपद स्तर अधिकारी उपस्थित थे।

