डीएम नितिन भदौरिया ने जिला पंचायत कार्यालय में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Spread the love

अल्मोड़ा।देवभूमि खबर। जिलाधिकारी व प्रशासक जिला पंचायत नितिन सिंह भदौरिया ने जिला पंचायत कार्यालय में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत परिसर सहित विभिन्न पटलों व कार्यालयों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेते हुए जिला पंचायत की आय को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि 10 हजार से अधिक बकायेदारों की सूची प्रस्तुत करने को कहा और बकायेदारों को शुल्क जमा न करने का नोटिस जारी किया जाय उसके बाद भी उनके द्वारा जमा न करने की स्थिति में आर0सी0 काटी जाय।

जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर चल रहे निर्माण कार्यों व अधूरे कार्यों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन व अधूरे कार्यों सहित प्रस्तावित कार्यों की अलग-अलग सूची बनाकर प्रस्तुत की जाय। इस दौरान उन्होंने कई अन्य विषयों पर जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन संस्था होने के कारण जो कार्य चल रहे है उन्हें समय से पूर्ण कर लें। उन्होंने विधायकध्सांसद निधि के अवशेष कार्यों पर यथाशीघ्र टैण्डर की प्रक्रिया करने के निर्देश भी दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिला पंचायत की जो भी परिसम्पत्तियाॅ है अगर उनकी मरम्मत की जरूरत है तो उनकी मरम्मत की जाय। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत में तैनात कर संग्रहरणकर्ताओं को क्षेत्र भ्रमण पर भेजा जाय ताकि कर संग्रहण हो और आय में वृद्वि हो सके। इस अवसर पर उन्होंने अन्य बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की स्थिति, आडिट रिर्पोट सहित कर्मचारियों की समस्या भी सुनी और निराकरण का भरोसा दिया। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेन्द्र कठैत, जिला विकास अधिकारी के0के0 पंत, मुख्य राजस्व सहायक भगवती परिहार, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, हरीश उपाध्याय, शंकर सिंह चिलवाल, नन्दन सिंह बगड़वाल आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles