उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने थलीसैंण महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं का शुभारंभ किया

Spread the love

पौड़ी।प्रदेश के सहकारिता, प्रोटोकाल, दुग्ध विकास तथा उच्च शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. धन सिंह रावत ने भ्रमण एवं जनसम्पर्क कार्यक्रम के तहत अपने विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों का भ्रमण कर क्षेत्र में विकास की सौगात दी।
मंत्री डाॅ. रावत ने विधायक निधि से सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल थलीसैंण में फर्नीचर वितरित किया। उन्होंने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवधार ब्यासी के नव निर्मित भवन का लोकार्पण तथा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में थलीसैंण महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने थलीसैंण में नशा मुक्ति रैली कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि नशे की लत से, नशा करने वाले व्यक्ति के मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। कहा कि नशीले पदार्थों को बन्द करने के लिए हम सभी को एक सामूहिक मुहिम चलाने की जरूरत है, जिससे कि समाज को नशे से मुक्त किया जा सके। उन्होंने थलीसैंण विकास खंड के अन्तर्गत चोपड़ाकोट, चैथान, ढौड़ियालस्यूं के राजकीय इंटर कालेज एवं हाईस्कूल में उत्तराखंड स्तर पर प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन की धनराशि के चैक भी वितरित किये।
मंत्री जी ने अपने विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा उनका शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। कहा कि प्रदेश के अन्तिम छोर तक के व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी को मिल-जुलकर सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं से लाभान्वित होने को कहा।

देवभूमि खबर

Related articles