डॉ राधाकृष्णन दर्शन शास्त्री, भारतीय संस्कृति के संवाहक और आस्थावान हिन्दू विचारक थे:प्रीतम
देहरादून। प्रदेश काँग्रेस कमेटी कार्यालय में भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डाॅ0 सर्वपल्ली राधकृष्णन के जन्म दिन को प्रत्येक वर्ष की भांति शिक्षक दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने डाॅ. राधकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि गरीब परिवार में जन्मे डाॅ. राधकृष्णन ने शिक्षक के रूप में अपनी सेवा की शुरूआत करते हुए मैसूर विश्वविद्यालय एवं बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय सहित अनेक शिक्षण संस्थाओं को अपनी सेवा दी। वे एक दर्शन शास्त्री, भारतीय संस्कृति के संवाहक और आस्थावान हिन्दू विचारक थे। आज उनके सम्मान में हम उनके जन्म दिन को शिक्षक दिवस के रूप मे मनाते हैं। डाॅ0 राधकृष्णन सोवियत संघ में भारत के राजदूत के रूप में भी कार्य करते हुए देश के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया तथा उन्हें देश का प्रथम उप राष्ट्रपति बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान भी उन्हेांने देश में शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण कार्य किये। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महामंत्री नवीन जोशी, गोदावरी थापली, अजय सिह, राजेश चमोली, राजेश शर्मा, प्रदेश प्रवत्तफा डाॅ. आरपी रतूड़ी, गरिमा दसौनी, लखपत बुटोला, संजय भट्ट, राजेश पाण्डे, भरत शर्मा, गिरीश पुनेड़ा, दीप बोहरा, ताहिर अली, अजय नेगी, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, महेश जोशी, मेजर हरि सिंह चैधरी, अश्वनी बहुगुणा, कमलेश रमन, पुष्पा पंवार, नागेश रतूड़ी, चन्द्रकला नेगी, अनुराध तिवारी, रेणु नेगी, सुनित राठौर, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, लाखीराम बिजलवाण, देवेन्द्र सती, कुंवर ंिसह यादव, हरिमोहन नेगी, सुध्ीर सुनेहरा, मोहन भण्डारी, सावित्री थापा आदि उपस्थित थे।

