टाइगर रिज़र्व रामगढ़ को इको सेंसिटिव जोन मे शामिल करने का विरोध

देहरादून। राजा जी नेशनल पार्क से जुडे टाइगर रिजर्व रामगढ वन क्षेत्र कार्यालय मे गुरूवार को इको सेंसिटिव जोन मे शामिल होने जा रहे ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ पार्क प्रशासन ने बैठक के माध्यम से जन सुनवाई की। लेकिन पार्क क्षेत्र से सटे गाँव के लोगो ने इस जन सुनवाई में ग्रामीण क्षेत्रों को इको सेंसिटिव जोन बनाने के सुप्रीम कोर्ट के फेसले का यह कहते हुए विरोध किया की पूर्व मे जब राजा जी नेशनल पार्क का निर्माण हुआ था तो तब भी क्षेत्र के लोगो को विश्वास मे लेकर तमाम वादे और विकास की बात कही थी, लेकिन पार्क के बनते ही आम लोगों की मुसीबते बढ़ाते हुये हक हकुक पर ही रोक लगा दी। आम आदमी के खिलाफ बताते हुये इस फैसले का विरोध किया।

