राजपुर पुलिस ने होटल में महिला से छेड़खानी करने का आरोपी दबोचा
देहरादून। राजपुर थाना पुलिस ने महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
डायल 112 के माध्यम से द्वारा आरटी सेट थाना राजपुर को सूचना मिली कि एक होटल में महिला के तेज तेज रोने व शोर मचाने की आवाजें आ रही है, इस सूचना पर व्यवहारिक प्रशिक्षनाधीन दीपशिखा अग्रवाल व थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस फोर्स के मौके पर होटल के निकट डीआईडी यूनिवर्सिटी मंसूरी रोड पर पहुचे, यहां पर एक रूम में ठहरी हुई एक महिला जो कि रो रही थी, से पूछताछ की गई तो इसने बताया कि यह अपने पुरुष मित्र के साथ देहरादून घूमने आए थी, रात्रि में इसका मित्र बाहर छत पर टहलने गया तो पास ही के रूम में ठहरा हुआ एक व्यक्ति भागवत सिंह डसिला निवासी दुगबाजार बागेश्वर मौका देखकर उसके कमरे में आ गया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी, उसका हाथ मरोड़ा और थप्पड़ भी मारा उसके शोर मचाने पर यह एक दम वहाँ से भाग गया, तभी मौक़े पर पुलिस पहुच गयी थी, उस व्यक्ति को पास वाले कमरे से साथ लेकर विस्तृत पूछताछ हेतु थाना पहुचे, यहां पर महिला की शिकायत पर उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी भागवत सिंह डसीला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी डसीला काफी नशे में था जोकि मौका पाकर महिला के कमरे में घुसकर उससे छेडखानी करने लगा। पुलिस महिला के धारा 164 में बयान अंकित करने की तैयारी कर रही है।

