बच्चों के स्वास्थ्य और पौष्टिक आहार के बारे में गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया
देहरादून।देवभूमि खबर। बाल विकास परियोजना विभाग के तत्वावधाान में एक हजार सुनहरे दिन कार्यक्रम के तहत इन्द्रेश नगर बाल्मीकि बस्ती में स्थित सामुदायिक भवन में गर्भवती महिलाओं को बच्चों के स्वास्थ्य और पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर महिलाओं को गर्भ के समय किस तरह से अपना व अपने होने वाले शिशु के पोषण को लेकर क्या क्या सावधाानियां और आहार लेने चाहिए इस पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बाल विकास परियोजना विभाग की और से नामित सुपरवाइजर शिल्पा रावत ने बताया कि विभाग की ओर से एक हजार सुनहरे दिन कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को उनके आने वाले शिशु के पोषण बारे में जागरूक करना है। उन्होने बताया कि एक गर्भवती या बच्चे को जन्म दे चुकी महिला के लिए दो साल बेहद महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि यही वो दो साल होते हैं जब बच्चा पूूर्ण रूप से विससित होने की दिशा में होता है इसलिए इस कार्यक्रम को ही एक हजार सुनहरे दिन का नाम दिया गया है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की गर्भवती एवं धाात्री महिलाओं को तथा 6 माह से तीन वर्ष तक के बच्चों की माताओं को बुलाया गया था। इस अवसर पर उन्हे बताया गया कि वे गर्भावस्था के दौरान कौन-कौन से पौष्टिक आहार लें और किन-किन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें जिससे की उनके शिशु का पोषण ठीक प्रकार से हो सकंे। इस अवसर पर आंगरबाड़ी से भावना, प्रियतमा, मंजू, स्नेहलता, पूनम, पवित्रता, पूजा, देवेश्वरी आदि मौजूद रही।

