कलक्ट्रेट परिसर टिहरी में सरकार के खिलाफ गरजे हड़ताली कर्मचारी

Spread the love

टिहरी।देवभूमि खबर। उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एशोसिएशन टिहरी शाखा से जुड़े कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विभागीय पदोन्नति लागू करने की मांग की। सरकार कर्मचारियों नो वर्क-नो पे के नाम से डरा रही है। कहा मामले का निस्तारण न होने तक कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी।उत्तरखंड जनरल-ओबीसी संगठन के कर्मचारी विभागीय पदोन्नति की मांग को लेकर मंगलवार को हड़ताल पर डटे रहे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक वह कार्य पर नहीं लौटेंगे।  मंगलवार को एसोसिएशन की एक टीम आरटीओ, जिला पंचायत, नगर पालिका, डायट, आईटीआई सहित विभिन्न दफ्तरों में पहुंची और वहां पर कार्य रहे जनरल-ओबीसी कर्मचारियों खरी-खोटी सुनाकर धरना स्थल पर पहुंचने को कहा। दूसरी ओर डीएम और तहसील दफ्तर में कार्यरत कर्मचारियों ने बैठक कर बुधवार से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। कर्मचारियों ने इस संबंध में डीएम को पत्र भी सौंपा। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष डीपी चमोली ने कहा जल्द कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हो जाती है, तो कर्मचारी आपातकालीन सेवा ठप्प करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की। धरने पर बैठने वालों में एसोसिएशन सचिव राकेश भट्ट, त्रिलोक सिंह नेगी, सत्येद्र चैहान, राजीव नेगी, इंद्रेश नौटियाल, कैलाश नेगी, भगवती प्रसाद, कीर्ति सिंह, भुवनेश्वर बडोनी, रोशनी तिवाड़ी, प्रमोद भट्ट, सुनील बहुगुणा, ज्ञानेन्द्र कैतुरा, दीर्घपाल नेगी, सीमा उनियाल, कृष्णा बिजल्वाण, भरत चैहान, जोत सिंह चैहान, सोहन पेटवाल, रमेश पंवार, गिरीश सेमवाल, राजेंद्र नेगी, सुनीता तलवार, एसएस पडियार, प्रभा भट्ट, लक्ष्मी बिष्ट आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर